फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं समस्याएं

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीप
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेंशन से संबंधित एक लंबित मामले में समाधान किया। डीसी ने रेवाड़ी निवासी गोवर्धन दास की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत लाभ प्रदान किया। डीसी ने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के साथ ही सरकार द्वारा बनाए गए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल के माध्यम से रिकॉर्ड भी अपडेट रखा जा रहा है ताकि जिस विभाग से संबंधित शिकायत है तो उस विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेवारी तय करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित हो सके। डीसी ने आमजन से कहा कि लोग प्रत्येक कार्य दिवस पर लघु सचिवालय सभागार में आकर अपनी लंबित शिकायतों का निदान करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें