रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषक मीणा ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने और एक्शन टेकन रिपोर्ट को अपडेट करने के निर्देश दिए। कहा कि विभागाध्यक्षों का यह दायित्व है कि वे जन समस्याओं का पूरी गंभीरता के साथ निपटारा करें। उन्होंने बताया कि शिविर में पैमाईश, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन इत्यादि समस्याएं मुख्य रूप से रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर समाधान शिविर में आने वाली हर एक शिकायत पर उचित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। संवाद