फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन की राशन कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, पेयजल, आधार कार्ड, आवास, मनरेगा, जमीन कब्जा सहित अन्य शिकायतों पर समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समाधान करना है। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिनका समाधान मौके पर ही किया जा सकता है, वहीं कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं जिन पर तय प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की जानी होती है। ऐसे में संबंधित विभाग को शिकायत के समाधान के लिए निर्धारित समय अवधि दी जाती है। यदि उस अवधि के दौरान शिकायत का उचित समाधान नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें