फोटो : 01समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
शिविर में नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां, परिवार पहचान पत्र अपडेशन जैसी शिकायतें दर्ज कीं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा तत्काल प्रभाव से किया जाए। शिविर में ग्रामीण विकास, शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, बैंकिंग आदि से संबंधित शिकायतें भी दर्ज हुई जिन्हें साथ साथ समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड भी किया गया ताकि निर्धारित समयावधि में संबंधित विभाग से फीडबैक भी लिया जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का महत्व इस बात में निहित है कि यह प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम कर रहा है।