फोटो संख्या:-65 हनुमान नगर कॉलोनी में लड़की का बनवारा निकालते हुए परिजन---स्रोत परिहन
महेंद्रगढ़। गांव बसई हाल आबाद हनुमान नगर कॉलोनी महेंद्रगढ निवासी मास्टर अजीत सिंह ने अपनी बेटी पायल का मंगलवार को घोड़ी पर बनवारा निकाला गया। पायल की शादी गांव सेहलंग निवासी पवन के साथ बुधवार को तय की गई है। पिता अजीत सिंह यादव और माता पिंकी देवी ने अपनी बेटी पायल का बनवारा डीजे के साथ घोड़ी पर निकालकर समाज में बेटा-बेटी में समानता का संदेश दिया है। ममाज टीम सदस्य मुकेश चौहान ने बेटी पायल को हरियाली का प्रतीक पौधा भेंटकर बधाई दी। इस दौरान ताऊ वेदप्रकाश, चाचा संजय, ताई पूनम, चाची मीना, भाई प्रशांत, महिपाल आदि ने पायल को शादी की शुभाकामनाएं दीं। संवाद