फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉस मार्केट में जरूरी सुविधाओं का टोटा, व्यापारी-जनता परेशान

विज्ञापन
ब्रास मार्केट में दुकानों के बाहर भरा पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सर्कुलर रोड के साथ लगती ब्रॉस मार्केट बने करीब तीन दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके साथ ही यहां सुरक्षा व्यवस्था भी लचर दिखाई देती है। यहां आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहतीं हैं। यही वजह है कि मार्केट के व्यापारी अपनी सुरक्षा और सुविधा दोनों की मांग उठाते रहते हैं, लेकिन आज तक वे दोनों चीजों से वंचित हैं।
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद ही होती है जलभराव की समस्या
ब्रॉस मार्केट की सबसे बड़ी समस्या बारिश के बाद जलभराव की है। इससे व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान होते हैं।
जर्जर अवस्था में सड़क
मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क है। व्यापारी इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जर्जर सड़क होने के कारण लोग कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं।
सुलभ शौचालय की सुविधा तक नहीं
मार्केट में प्रतिदिन यहां करीब तीन सौ से छोटे-बड़े व्यापारी, करीब पांच सौ उनके कर्मचारी और हजारों ग्राहक सामान की खरीदारी करने आते हैं। यहां शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें खुले में मूत्र का त्याग करते हैं। महिला ग्राहक इस समस्या से अधिक परेशान हैं। इसकी कोई सुध तक लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन

लचर सुरक्षा व्यवस्था, लूट और छिनैती का रहता है अंदेशा
मार्केट में प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होता है। व्यापारी आते हैं, अपना कारोबार करके घर लौट जाते हैं। कई बैंकों के एटीएम बूथ भी यहां स्थापित हैं, यानी नकदी का संचरण इधर से उधर होता है। व्यापारी एटीएम से नकदी निकलवाने या बैंकों में जमा कराने, इसी प्रकार ग्राहक बैंक अथवा एटीएम में आते-जाते रहते हैं, मगर सुरक्षा व्यवस्था लचर है। एटीएम उखाड़ने, व्यापारियों से मारपीट अथवा ग्राहकों पर अचानक हमले भी हो चुके हैं, मगर अभी तक यहां पुलिस तैनाती की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे मामले जिला पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
अपराध के खिलाफ व्यापारी दर्ज करा चुके हैं विरोध
कुछ माह पूर्व एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया। तब यहां पुलिस चौकी स्थापित कराने का आश्वासन भी दिया गया था, मगर मामला शांत होते ही चौकी स्थापना की बात ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मार्केट में कुछ प्लाट खाली हैं, जहां बिजली के नंगे तार गुजर रहे हैं, मगर इनको आज तक कवर करने की बिजली निगम के अधिकारियों के मन में बात ही नहीं आई।
---------------------------
व्यापारी बोले-समस्याओं का समाधान हो और सुनिश्चित की जाए सुरक्षा व्यवस्था
- ब्रॉस मार्केट में सुविधाओं की कमी अधिक समय से बनी हुई है। समस्याओं का समाधान होना चाहिए। व्यापारियों और ग्राहकों की जान व माल की सुरक्षा प्रशासन एवं पुलिस को सुनिश्चित करनी चाहिए।
- बलबीर सिंह उप सचिव, ब्रॉस मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन।
------------------------------
- यह पॉश इलाका है, मगर यहां सुविधाएं तीसरी श्रेणी की भी नहीं हैं। हर साल बरसात के दिनों में जर्जर सड़कों पर जलभराव होता है। कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी यहां जलभराव की स्थिति पैदा कर देती है। प्रशासन को यहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ध्यान देना चाहिए।
- लोकेश मनचंदा, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी।
----------------------------------
- मार्केट काफी पुराना है। यहां रोजाना कई व्यापारी और लोग खरीदारी करने आते हैं। इनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। यहां पुलिस केवल सुरक्षा के नाम पर ग्राहकों के चालान काटती है। कई बार असामाजिक तत्वों के साथ व्यापारियों और ग्राहकों की कहासुनी और मारपीट हो चुकी है, मगर अभी तक यहां सुरक्षा के प्रबंध गायब हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
- दलीप, व्यापारी।
-----------------------------
शहर का व्यापारिक दृष्टिकोण से ब्रॉस मार्केट बड़ा हब है। यहां वाहन चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है। पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए। सरकार पुलिस चौकी की स्थापना, जलभराव की समस्या निराकरण और सुलभ शौचालय सुविधा जल्द उपलब्ध कराए।
- दीपक सोनी, व्यापारी
---------------------------------
अधिकारिक पक्ष
मार्केट की सभी सड़कों को नया बनाया जाएगा। इनके लिए निदेशक स्तर पर फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। शौचालय बनवाने का काम जल्द नगर परिषद करवाएगी। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पंपसेट लगवाया गया है, जो बारिश होने के बाद ही चालू हो जाता है। नई सड़कें बनने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। व्यापारियों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर परिषद कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार सचिव नगर परिषद।
--------------------------
फोटो - 07 से 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें