फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दशलक्षण पर्व... उत्तम त्याग का महत्व बताया

Mon, 16 Sep 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन को उत्तम त्याग के रूप में मनाया गया। नगर के सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधानाचार्य आकाश जैन शास्त्री के सानिध्य में उत्तम त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि पैसा लेकर कोई भी इस धरती से नहीं गया। सच्चा त्याग ही जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि पैसा को कमाने के लिए मेहनत करो, लेकिन उसे त्यागने की कला भी सीखों। गंवाना भोग है, जबकि बचाकर उपयोग करना सच्चा त्याग है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वे संकल्प लें कि वे भोग को त्याग में बदलकर पुण्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्योंकि त्याग ही सच्चे समर्पण की पहचान है। पूजा अर्चना में प्रधान दिनेश जैन लोहिया, सचिव दिनेश जैन, मुकेश जैन, शैलेश जैन, अरविन्द जैन, संजीव जैन व अन्य उपस्थित रहे। दशलक्षण महापर्व के लिए नगर के सभी मंदिरों को सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें