फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टेढ़े बिजली के पोल तो कहीं लटक रहे तार से खतरा

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। कोसली में गिरने के कगार पर बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। कस्बे में कहीं बिजली के पोल टेढ़े हैं तो कहीं लटक रहे तार से हादसे की आशंका है। अधिकतर कॉलोनियों में बिजली की तार नीचे लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है।
कस्बे में कई स्थानों पर बिजली के पोल टेढ़े हो गए हैं। वहीं तार काफी नीचे लटक रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बिजली के लटकते तार और खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का डर है। अधिकतर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली नहीं लगाई गई है। बारिश होने से ऐसे ट्रांसफार्मरों के पास हादसे का डर रहता है। लोगों ने ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने, लटके पोल को ठीक करने और तारों को कसने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट

शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली की तार नीचे लटक रहे हैं। इससे हादसा होने का खतरा है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। -हरिओम ठेकेदार।
-
लोगों की शिकायत के बाद भी निगम ने लटके तारों को ठीक नहीं किया। कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर जमीन पर बिना सुरक्षा जाली के रखे हैं। बारिश होने पर करंट लगने का भी खतरा रहता है।-महावीर दायमा ।
-
कोसली बाजार के आसपास की कॉलोनियों में ट्रांसफार्मर जमीन से दो फुट की ऊंचाई पर है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर तुरंत बिजली निगम का ध्यान देने की जरूरत है।-करतार सिंह
-
बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने की बात कही जाती है, लेकिन लटकते तारों को दुरुस्त नहीं किया जाता है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं ना के बराबर हैं।-राकेश।

-

व्यवस्था दुरुस्त कराना जरूरी है, क्योंकि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। तार और पोल को दुरुस्त करने की जरूरत है। इस पर बिजली निगम को ध्यान देना चाहिए।-वेद श्याम सिंह।
विज्ञापन


वर्जन :

मामला में संज्ञान में है। जहां बिजली के तार नीचे लटके हैं और ट्रांसफार्मर जमीन को छू रहे हैं, उनका समाधान जल्द ही किया जाएगा। -विजयपाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें