रेवाड़ी। गांव रामपुरा में रविवार को होली पर्व का डांडा रोपण किया गया। होली का पर 25 मार्च का है और 1 महीने पहले ही डांडा रोपण का कार्यक्रम किया जाता है। सरपंच नरेश यादव की मौजूदगी में गांव के युवाओं ने हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह डांडा रोपण किया। उन्होंने बताया कि पवित्र पर्व होली से एक महीना पूर्व माघ फागुन में पूर्ण मासी के दिन हिंदू परंपरा अनुसार गांव में भूमि पूजन कर भक्त प्रह्लाद को डांडा के रूप में विराजित किया जाता है। होलिका दहन के अवसर पर प्रह्लाद की पूजा कर होलिका दहन किया जाता है। इस मौके पर पहले पूजा-अर्चना की गई और बाद में डांडा रोपण किया गया, गांव के लोग भी मौजूद रहे। मनमोहन सिंह, भजन, लोकेश, दीपांशु , हरफूल, विशाल, कृष्ण, राजेन्द्र, दिनेश, हरीश, बबल, दीपचंद, सोनू, सतीश, पवन डाबला मौजूद रहे।