फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा बनकर साइबर ठगों ने तीन युवकों से ठगे 71 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने मौसा बनकर तीन युवकों से 71 हजार रुपये ठग लिये। मामला 12 जनवरी का है, लेकिन उसकी रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव गोकलगढ़ निवासी रतन लाल के पास 12 जनवरी को मोबाइल पर फोन आता है। काल करने वाले ने रतन लाल को बताया कि तिजारा से वह उनका समधी डॉ. तोताराम बोल रहा है। उसे फोन-पे से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाने हैं। रतनलाल ने कहा कि वह फोन-पे नहीं चलाते और अपने बेटे लोकेश का नंबर दे दिए। शातिर ठग ने लोकेश को काल कर बताया कि वह उनका मौसा बोल रहा है और उनके पिता से फोन-पे पर रुपये भेजने के लिए बात हुई है। आरोपी ने पहले लोकेश के पास दो रुपये भेजे। इसके बाद आए लिंक पर क्लिक करने पर उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। उन्होंने शिकायत की तो आरोपी ने बताया कि नेटवर्क समस्या होने के कारण वापस नहीं जा रहे, वह किसी और के नंबर बता दे, जिस पर वह रुपये वापस भेज देंगे। लोकेश ने अपने दोस्त टहना मस्तापुर निवासी देवदत्त के नंबर दे दिए, लेकिन लिंक पर क्लिक करने से उनके खाते से भी 11 हजार रुपये कट गए। आरोपी ने यहां भी नेटवर्क प्राब्लम बता कर लोकेश ने उसके दोस्त विक्रम के नंबर ले लिए। विक्रम के खाते से भी दो बार में 40 हजार रुपये कट गए। इसके बाद आरोपी से संपर्क टूट गया तो धोखाधड़ी का पता लगा। शातिर ठग ने तीनों के बैंक खातों से करीब 71 हजार रुपये निकाल लिए। लोकेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें