ब्रास मार्केट में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र का उद्घाटन करते परमानेंट लोक अदालत के सदस्य जयप्रकाश
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की तरफ से ब्रास मार्केट में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि परमानेंट लोक अदालत के सदस्य जयप्रकाश राव रहे। विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजय डाटा ने ग्राहकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुरू किए गए इस नियमित मार्गदर्शन केंद्र की पहल को सराहा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव ने संगठन के उद्देश्यों, लक्ष्य एवं ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। संवाद