फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान में 10 हजार से ज्यादा सिलिंडर उपलब्ध : डीसी

Tue, 31 Mar 2026 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में 10 हजार से अधिक गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक हैं और मांग से अधिक उपलब्ध हैं। लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलिंडरों की बुकिंग की जा सकती है। जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ली जा रही है। अगर गैस सिलिंडर को लेकर कोई कालाबाजारी करता है तो उसकी तुरंत सूचना दें। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित शिकायतों के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 भी जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें