फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीटीएम ने दिए कब्जा हटवाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम जितेंद्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव निमोठ की गौचर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ डहीना को जांच करवाकर भूमि का कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। शहर के अभय सिंह चैक से फाटक तक बाईपास रोड की बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायत पर सीटीएम ने एचएसवीपी के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट शुरू करवाने के निर्देश दिए। गांव बगथला में अवैध कब्जे की शिकायत पर सीटीएम ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को जांच करते हुए कब्जा हटवाने के आदेश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, पानी, सीवरेज व पुलिस विभाग से संबंधित आई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें