फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान की पत्नी लापता, अपहरण का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात सीआरपीएफ के जवान की 28 साल की पत्नी घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। महिला की टूटी चूड़ियां व चप्पल घर के बाहर पड़ी हुई मिली थी। महिला का घर के बाहर से अपहरण होने का अंदेशा है। महिला की सास की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका बेटा सीआरपीएफ में कार्यरत है। वह अपनी बहू, छह साल की पोती व दो साल के पोते के साथ गांव में रहती है। मंगलवार की रात को सास-बहू ने चाय बना कर पी थी। चाय पीने के बाद उनकी बहू पतीला साफ करने के लिए घर के बाहर गई थी। जब दस मिनट तक वह नहीं लौटी तो महिला उसे देखने के लिए बाहर गई। बाहर पहुंची तो उनकी बहू वहां नहीं थी। दरवाजे के बाहर उसकी टूटी हुईं चूड़ियां, चप्पल व पतीला पड़ा हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों के अपनी बहू के अचानक घर के बाहर से लापता होने व चूड़ियां टूटी पड़ी होने की सूचना दी।
महिला ने पड़ोसियों के साथ मिल कर अपनी बहू की तलाश की। संभावित जगहों पर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग पाया। रात करीब तीन बजे महिला ने पुलिस को अपनी बहू के लापता होने की सूचना दी। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भी महिला की तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

घर के बाहर महिला की टूटी चूड़ियां, पतीला व चप्पल मिलने से महिला का अपहरण होने का अंदेशा है। परिजनों के अनुसार महिला अकेले घर के बाहर नही जाती थी। परिजनों ने किसी पर अपहरण करने का संदेह भी नहीं जताया है। कोसली थाना के जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल नसीब सिंह ने बताया कि सास की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। अभी लापता महिला के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें