संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल मूंदी। गांव नांगल मूंदी निवासी सीआरपीएफ के हवलदार इंद्रजीत का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में अंतिम सास ली। देर रात उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया।
गुरुग्राम से आई सीआरपीएफ यूनिट की तरफ से आए जवानों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी। एम्स संघर्ष समिति के सदस्य रहे किसान कवल सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटों में सबसे बड़े इंद्रजीत थे जो 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इंद्रजीत अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे, माता-पिता के साथ दो छोटे भाई छोड़ गए हैं। सीआरपीएफ यूनिट के सहायक कमांडेंट सोहिल, इंस्पेक्टर हरगोबिंद, मुकेश कुमार, सियाराम, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, लक्ष्मीकांत, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार व रामसिंह ने मृतक जवान के घर पहुंच कर उनके माता-पिता व उनकी पत्नी को सांत्वना दी व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अजय पाल, मुन्ना डहीना, राजेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, राजबीर नंबरदार, विक्रम चौकी, अभयराम नंबरदार, रतन सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की।