11jjrp05- झज्जर। बुद्धाें माता मंदिर के बाहर लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
झज्जर। जिले में बुधवार को शीतला अष्टमी का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धा और परंपरा के साथ शीतला माता की पूजा अर्चना की गई। शहर में शंकराचार्य चौक के पास श्री प्राचीन बुद्धों माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता शीतला को मीठे व्यंजन और अन्य पकवानों का भोग लगाया। माता को भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले में प्रत्येक वर्ष होली व दुल्हेंडी के बाद बुधवार को अलग-अलग मंदिराें में बुद्धों माता की पूजा की जाती है। इस बार शीतला अष्टमी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार रात 12 बजे के बाद से श्रद्धालु शहर के श्री बुद्धों माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान शीतला माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और बच्चों के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।