फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा दादूपंथी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 27 Mar 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। दादूपंथी संत शिरोमणि बाबा रामस्वरूप महाराज की स्मृति में आयोजित खंड के गांव सीहा की पहाड़ी पर धुलेंडी मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने अगाध श्रद्धा से भाग लिया।
विज्ञापन

बाबा रामस्वरूप मंदिरा एवं आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास महाराज ओर महाराज धर्मदास की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस वार्षिक महोत्सव में हरियाणा तथा आसपास के राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पहाड़ी पर लगने वाले इस मेले में बाबा रामस्वरूप महाराज के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित धार्मिक गायन, बाबा का गुलाल, भंडारा, अखंड पाठ, मेला तथा प्रसाद मुख्य आकर्षण रहे।

पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, खोल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद कुमार और चौकी प्रभारी सचिन कुंडू ने सुबह से ही मौके पर पहुंचकर पूरे मेले के प्रबंधनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीहा के ब्राह्मण कुल में जन्मे बालक रामसुख ज्ञान प्राप्ति के बाद दादूपंथी स्वामी रामस्वरूप दास महाराज के नाम से विख्यात हुए। उन्होंने आध्यात्मिक चेतना के अलावा सामाजिक उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किये। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत भगवानदास महाराज ओर महंत प्रेमदास महाराज ने अपनी त्याग तपस्या ओर निष्ठा से इस आश्रम का जीर्णोद्धार किया और अब ये आश्रम लाखों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थल बन चुका। बाबा रामस्वरूप दास महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष धुलेंडी के दिन यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें इलाके के अलावा दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पधारते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें