फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शॉर्ट-सर्किट से लगी थी फसल अवशेष में आग

Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव जड़थल में रविवार की शाम फसल अवशेष जलाने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला है कि फसल अवशेष में आग नहीं लगाई थी बल्कि शार्ट सर्किट की चिंगारी से फसल अवशेष में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड को किसान ने खुद ही सूचना दी थी और बताया था कि उसके खेत में आग लग गई है। प्रशासन की टीम भी आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। प्रारंभ में बताया गया था कि जांच करने के बाद ही जुर्माना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, अब जांच में मालूम चला है कि खुद से आग किसान ने नहीं लगाई थी। शार्टसर्किट के चलते आग लगी थी। मौजूदा समय में प्रदूषण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन भी पूरी कोशिश कर रही है। कहीं पर आग लगने जैसी कोई घटना सामने आती है तो प्रशासन की तरफ से कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें