रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 के बीच एक युवक रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
जांचकर्ता एएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 35 साल का युवक प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। मृतक के शरीर पर कबूतरी सफेद धारीदार पूरी बांह की शर्ट थी। शर्ट पर बॉम्बे टेलर की चिट लगी थी। वहीं कॉफी रंग की रेडीमेट पेंट थी। दाहिने हाथ की कलाई पर सुरमे से चंद्र तो साफ नजर आ रहा था, लेकिन शुरुआत के नाम के अक्षर समझ नहीं आ रहे थे। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।