फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: दोस्त से मिलने जा रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Thu, 09 Mar 2023 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित गुप्ता मेटल के पीछे रहने वाला संदीप उर्फ भोली व उसका एक दोस्त दोनों घर के पास ही उत्तम नगर में किसी दोस्त से मिलने गए थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें कुछ युवक मिले, जिनके साथ किसी बाद को लेकर दोनों का विवाद हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के दिल्ली रोड पर धुलेंडी के त्यौहार पर एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने एक दोस्त से मिलने उत्तम नगर में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश 
जानकारी के अनुसार शहर के दिल्ली रोड स्थित गुप्ता मेटल के पीछे रहने वाला संदीप उर्फ भोली व उसका एक दोस्त दोनों घर के पास ही उत्तम नगर में किसी दोस्त से मिलने गए थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें कुछ युवक मिले, जिनके साथ किसी बाद को लेकर दोनों का विवाद हो गया। आरोपियों ने संदीप को मौके पर ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

उसका दोस्त बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हमले में संदीप बुरी तरह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद संदीप के परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । वीरवार को  संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें