फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौसम खान' बना 'प्रेम': दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचा कराया धर्म परिवर्तन, तीन साल बंधक बना किया दुष्कर्म

Thu, 11 May 2023 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में नाम बदलकर एक धर्म की लड़की से शादी रचाने का मामला सामने आया है। बंदूक के बल पर धर्म परिवर्तन कराने व तीन साल तक घर में बंधक बनाकर मुख्य आरोपी और उसके भाई पर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए मौसम खान ने खुद का नाम प्रेम रख लिया। घर से अपहरण कर युवती को हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ शादी की। इसके बाद आरोपी युवक के पिता और अन्य परिजन उसे गांव ले गए। गांव ले जाने के बाद बंदूक के बल पर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद निकाह भी कराया। यह आरोप एक धर्म की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में लगाया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसे तीन साल तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उनके चंगुल से छूटी युवती परिजनों के पास पहुंची और मुख्य आरोपी सहित उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

धारूहेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रेम नाम के युवक से हुई। युवक ने उसे महंगे गिफ्ट दिए और कहा कि उसका रिश्तेदार बड़ी पोस्ट पर है, वह उसे नौकरी लगवा देगा। युवक ने झूठ बोलकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


आरोपी के भाई ने भी किया दुष्कर्म
18 नवंबर 2020 को युवक उसे हरिद्वार ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन मंदिर में ले जाकर शादी की। 20 नवंबर 2020 को युवक के पिता, चाचा, ताऊ व अन्य परिजन हरिद्वार पहुंचे और उन्हें कार में बैठाकर नूंह के गांव ऊटोन में ले आए। गांव में युवती का धर्म परिवर्तन कराया और जबरदस्ती पिस्तौल के बल पर निकाह कराया गया।

इसके बाद युवती को पता चला कि प्रेम का असली नाम मौसम खान है। सच जानने के बाद जब उसने विरोध किया तो उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। मौसम खान के भाई सलीम ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग उसे मारते पीटते थे। 18 अप्रैल को भी उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह अधमरी हो गई।

19 अप्रैल को परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली और सीधे परिजनों के पास धारूहेड़ा पहुंची। परिजन बेटी को साथ लेकर धारूहेड़ा थाने में पहुंचे और अब एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मौसम खान, उसके पिता ताहिर, भाई सलीम और अन्य लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर शादी रचाने, दुष्कर्म करने, अपहरण करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें