महिला थाने में एक महिला ने लियो चौक के पास स्थित एक अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मंदौला में रहने वाली एक महिला(35 वर्ष) ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका इलाज कुछ समय पहले लियो चौक के पास स्थित एक अस्पताल में हुआ था।
डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में ही रोज फिजियोथैरपी कराती थी। 29 सितंबर की शाम भी वह फिजियोथैरपी कराने गई थी। इस दौरान वहां मौजूद फिजिथैरेपिस्ट नंदलाल ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।