फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

Thu, 02 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 20 मई की रात घर में घुसकर आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने केस अब दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


38 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई की शाम गांव का ही देवेंद्र उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की और मंगलवार शाम केस दर्ज कर आरोपी देवेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें