थाना बावल पुलिस ने सोमवार शाम को अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुर निवासी मिन्टु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार शाम को अवैध शराब बेचने वाले के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने टीम गठित कर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 16 बोतल देशी बरामद हुई। पुसिल ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।