फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरस्वती विहार में चार साल के बेटे के सामने पत्नी को गोली मारकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ज्योति की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उसे अभी भी निजी अस्पताल के आईसीयू में ही भर्ती रखा गया है।
विज्ञापन


डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी पति अजय कुमार की तलाश में थी। रात में घायल ज्योति के भाई प्रिंस की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी अजय को कंवाली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले तो अजय ने गोली चलाने की वारदात से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में उसने गोली मारने की बात पूछताछ में कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें