गांव सीहा स्थित पीएचसी केंद्र में शाम करीब चार बजे रंजिश के चलते दो गुट
भिड़ गए। इस दौरान युवकों ने अस्पताल परिसर में भारी तोड़फोड़ की। इस
झगड़े में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
झगड़े की सूचना पर डहीना
पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर
कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
खोल पुलिस को दी शिकायत में
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहा के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि दोपहर
चार बजे के करीब वह डिलीवरी रूम में था और एक महिला की डिलीवरी होनी थी।
इस दौरान कुछ युवक इलाज के लिए पहुंचे। जैसे ही वे युवक अस्पताल पहुंचे,
उनके पीछे लाठी-डंडों से लैस युवकों का एक अन्य गुट वहां पहुंचा और
उन्होंने पहले आए युवकों पर हमला बोल दिया। उनके झगड़े में अस्पताल परिसर
के केबिन के शीशे, डाक्टर के रूप में रखी मेज व कुर्सी टूट गई।
लड़ाई-झगड़े
के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में एक पार्टी
लालसिंह व रीतूराज व दूसरी पार्टी के मनोज व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए,
उनका यहां उपचार किया गया है।
मामले की छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि
दोनों पक्षों की इससे पहले गांव सीहा में झगड़ा हुआ था और एक बाइक भी
क्षतिग्रस्त हो गई थी।
जो उन्हें गांव के बीच में पड़ी हुई मिली। अस्पताल
में हुई तोड़फोड़ के मामले में डहीना पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले
लिया। पुलिस मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है कि किस बात को
लेकर उनमें झगड़ा हुआ। वहीं पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर युवकों के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है।