रों रुपये की ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में पाल्हावास स्थित निगम के एसडीओ ने बताया कि निगम की ओर से गांव पाल्हावास में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। जुलाई माह में चोर उक्त ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये की क्वाइल चोरी कर ले गए। कुछ दिनों पूर्व जांच की गई तो चोरी का पता चला। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।