फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में गई मासूम की जान: तीन साल के अदनान की मौत का जिम्मेदार कौन? रेवाड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा

Tue, 11 Mar 2025 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

रेवाडी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बच्चों के साथ खेल रहे तीन साल के मासूम की जान चली गई। तीन साल के अदनान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
मृतक बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में खेलते-खेलते तीन साल के मासूम की जान चल गई। गढ़ी बोलनी रोड बीएमजी सिटी के पास स्थित बीपीएल कॉलोनी में खुले सीवर में गिरने से बच्चे अदनान की मौत हो गई। 

विज्ञापन

अदनान का पिता कारपेंटर का काम करता है। परिवार मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। अदनान खेलते खेलते सीवर में गिर गया था। जैसे ही जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अदनान को सीवर से बाहर निकाला गया। इसके बाद जब बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब सवाल यह है कि बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन है।

जानकारी के मुताबिक सीवरेज पर ढक्कन नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि एलिगेंट सिटी के पास कई सीवर के ढक्कन इसी प्रकार से खुले हुए हैं और भी बच्चे आसपास खेलते हैं। हमेशा हादसा होने का डर बना रहता था। लोगों ने सीवर के ढक्कन खुले होने के कारण अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो सीवर के ढक्कन जल से जल्द बंद किए जाएं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद संबंधित विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग पर उचित से उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन


बच्चे के पिता को पत्नी ने किया फोन
मृतक बच्चे के पिता उसमान ने बताया कि वह मौजूदा समय में बीएमजी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी गढ़ी बोलनी रोड के पास किराये के फ्लैट में परिवार सहित रहता है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसे पत्नी का फोन आया और बताया कि सोसायटी में खुले एक सीवर में अदनान गिर गया है और लोगों ने सीवर से बाहर निकालकर अदनान को अस्पताल में पहुंचाया है। उसमान अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि बच्चे की मौत हो गई है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
उसमान का इस पूरे मामले में कहना है कि सीवर के खुले होने के कारण ही उसके बच्चे की मौत हुई है। अगर संबंधित विभाग ने ढक्कन लगाया होता तो उसका बच्चा जिंदा होता। उसने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उसमान का कहना है कि जिस भी व्यक्ति ने सीवर को खुल छोड़ा था, उसको चिन्हित किया जाए और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें