रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक परिवार के सामान में से चोर लाखों रुपये कीमत के गहनों व नकदी से भरा बैग चोरी कर ले गए। जीआरपी ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। झुंझनू जिले के गादली लुहाना का रहने वाला राजेंद्र जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में सतनाली स्टेशन से अपनी पुत्रवधु के साथ सवार होकर डहीना आ रहा था। डहीना स्टेशन आने पर ट्रेन से उतरे तो गहनों से भरे ट्राली बैग का ताला टूटा मिला। पीड़ित के अनुसार बैग किया तो उसमें से करीब साढ़े चार लाख रुपये के गहने व 6 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित राजेंद्र ने मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी।