नारनौल रोड पर गांव गोबिंदपुरी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है। मृतक महेंद्रगढ़ का रहने वाला था।
जिला महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग निवासी अजीत सिंह (30) वीरवार को मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रहे थे। अभी वह गांव गोबिंदपुरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यही नहीं गिरने के बाद वाहन चालक ने अजीत के सिर के ऊपर से वाहन निकाल दिया। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी कुंड पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एएसआई राजेंद्र सिंह व सूबे सिंह ने जेब में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी।