रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ रेल मार्ग पर सीहा व डहीना के बीच में रुपये के लेनदेन को लेकर परेशानी के चलते एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। लोगों ने जब रेल पटरियों पर शव को पड़े देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी के दौरान चार पेजों को लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें अनेक व्यक्तियों से लाखों रुपये लेने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कंवाली निवासी जवाहर लाल(45) प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। पिछले कुछ दिनों रुपए के लेनदेन को लेकर वह परेशान चल रहा था। सोमवार रात जवाहरलाल ने सीहा व डहीना के बीच में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और पीछे 4 पन्नों को लिखा सुसाइड नोट छोड़ गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रेवाड़ी भेज दिया। जैसे ही यह समाचार गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में ग्रामीण पहुुंच गए।
--------------
ग्रामीणों के सामने पढ़ा सुसाइड नोट
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को ग्रामीणों के समक्ष पढ़ कर सुनाया और कार्रवाई शुरू की। सुसाइड नोट में लिखा था कि कुछ अलग-अलग गांवों के साथियों ने उसके साथ धोखा किया है। जिसके चलते वह कर्ज में डूब गया। उसने रुपये उधार लेकर अपने साथियों को दिए, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसके चलते कर्जा बढ़ता ही जा रहा था।
--------------
नाम, नंबर और उधार दी गई राशि का भी था जिक्र
सुसाइड नोट में रुपये लेने वालों के नाम व देने वालों के नाम मोबाइल फोन नंबरों सहित लिखे थे। जवाहर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 8 लाख से अधिक पटवा, 14.90 लाख एक अन्य, 7 लाख सतीश, 3.45 लाख सुरेश, 2 लाख दिलबाग, 2 लाख राकेश को उधार देख रखे हैं। इसके अलावा उसने कुछ लोगों से रुपये उधार ले रखे थे, जो कर्जा बढ़ता चला जा रहा था। जिसमें बताया गया कि वह कुछ अपने साथियों से लाखों रुपये मांगता है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि कुछ मेरे अच्छे दोस्त भी हैं, जो मेरे जाने के बाद मेरे परिवार व बच्चों को याल रखें।
----------
मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए परिजनों को शव सौंप दिये हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक ने रुपये के लेन-देन को लेकर जान दी और उसके पास से 4 पेजों का सुसाइड नोट मिला है। जांच करने पर पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या है।
-रिसाल सिंह, जांचकर्ता, जीआरपी थाना