फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 धारूहेड़ा में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। दोनों इलाके में सोने की चेन छीनने वाले गिरोह के गुर्गे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद भी किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली की सोने की चेन छीनने वाले गिरोह से जुड़े दो युवक बाइक पर भिवाड़ी से धारूहेड़ा आ रहे हैं। पुलिस ने सोहना के पास बैरिकेडिंग लगा संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा लेकिन युवक बाइक लेकर भागने लगे। सोहना रोड पर नपा कार्यालय के पास पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। इस दौरान युवकों ने अपने पास रखा देसी तमंचा और कारतूस पास ही बने नाले में फेंक दिया। जिसे बाद मेें पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इशरफ और इशब के रूप में हुई है। आरोपी भिवाड़ी के गांव कारंडा के रहने वाले हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि वे इलाके में महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने वाले गिरोह के गुर्गे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें