फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना समेत छह गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनसीआर व राजस्थान पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बने कुख्यात बदमाश जीता गुर्जर की हत्या के लिए हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को भिवाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने इस गिरोह के पास से तीन पिस्टल, मैग्जीन, तीन कट्टे व 20 कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। भिवाड़ी पुलिस को सूचना मिली थी साहड़ोद गांव में कुख्यात बदमाश रिंकू अपने गैंग के साथ गांव में किसी योजना को फिराक देने में है। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर गांव को घेर लिया और सरगना रिंकू समेत छह बदमाशों को हथियार सहित दबोच लिया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने प्रारंभिक पूछताछ में कई वारदात की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी के बदमाश जीता गुर्जर की हत्या के लिए सप्लाई भी इसी गिरोह ने की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा रेवाड़ी और धारूहेड़ा से 50 से ज्यादा बाइक चोरी की वारदातों को इन बदमाशों ने ही अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा के गुर्जर घटाल निवासी मनोज पुत्र भले राम, रिंकू व नरेश कुमार निवासी साहड़ोद, मिलकपुर निवासी दीपक, गुड़गांव के थाना बदंवाड़ी निवासी कपिल, मिलकपुर निवासी गजराज, भरतपुर के नारोली निवासी सिकंदर के रूप में हुई है।
----------
आरोपियों को लिया गया है रिमांड पर
आरोपियों ने धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सोहना, गुडग़ांव, दिल्ली व भिवाड़ी में लूटपाट, हत्या व हथियार सप्लाई कर आतंक मचाया हुआ था। आरोपियों को रिमंाड पर लिया गया है। इन्होंने कई वारदातें भी कबूल की है।
विज्ञापन

महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, भिवाड़ी।

आरोपियों को सीआईए लेगी रिमांड पर
बदमाशों को राजस्थान पुलिस से रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि बदमाशों से लूट व चोरी का वारदातों का खुलासा हो सके।
संजय सिंह, सीआईए प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें