गांव शाहपुर-धरचाना स्थित एक फार्म हाउस पर काम करने वाले नौकर ने ही मालिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को फरार होते समय रेलवे स्टेशन बावल से गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ता एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव निबसाई निवासी रवि के रूप में हुई है। शाहपुर-धरचना निवासी बलवान सिंह ने रवि को अपने खेतों में काम करने के लिए लगाया हुआ है। गत 19 नवंबर को फार्म हाउस पर रखा गैस सिलेंडर, पानी की मोटर व पाइप गायब मिले। बलवान सिंह ने रवि से सामान गायब होने के बारे में पूछा, परंतु उसने कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया। इसके बाद सोनू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसके बाद बलवान ने रवि के खिलाफ बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज का आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पानी की मोटर व सिलेन्डर बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।