रेवाड़ी में तीस नवंबर की रात दिल्ली से भीलवाड़ा जा रही एक बस से अस्सी हजार की पुरानी करेंसी लूट मामले के मुख्य साजिशकर्ता बिरेंद्र से पुलिस ने तीस हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले के एएसआई सुभाष ने बताया रिमांड के दौरान बिरेंद्र से तीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अन्य आरोपियों विजय उर्फ जोनी, मनोज, अनुज व अमित का अभी तक सुराग नहीं लगा है। आईओ ने बताया कि बिरेंद्र को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से आरोपी को कुछ दिनों के लिए रिमांड के लिए मांगा जाएगा। मामले के आरोपी यूपी के बागपत जिले के गांव बसई निवासी हैं।