फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराली नामजद

Fri, 11 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के कुतुबपुर निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर रामपुरा पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
कुतुबपुर निवासी विवाहिता सीमा यादव ने रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2005 में पाली निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे पति और ससुराली परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह किसी तरह मायके लौट आई। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। रामपुरा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें