रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव पदैयावास से चोर ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में रेवाड़ी स्थित बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव पदैयावास में रामेश्वर के ट्यूबवेल पर निगम द्वारा बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। देर रात चोर ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये की क्वाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने निगम एसडीओ की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।