रेवाड़ी में बेखौफ वाहन चोर पुलिस के लिए लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंगलवार को भी जिले में बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज किये गए।
गांव बनीपुर निवासी प्रदीप कुमार की बाइक बनीपुर चौक स्थित एक दुकान के बाहर से चोरी हो गई। इसी क्रम में अर्जुन नगर निवासी विकास यादव की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। वहीं रोहड़ाई निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दोपहर के समय वह मॉडल टाउन में स्थित एचडीएफसी बैंक में किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।