Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रेवाड़ी में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पैसों के लेनदेन के मामले में उद्घोषित एक आरोपी को बुधवार को राजीव चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी राजेश दीपक ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जाडरा निवासी रविन्द्र है। आरोपी रविंद्र को पैसे के लेन-देन मामले में अदालत ने 18 अप्रैल 2016 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था।
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
बावल थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को बुधवार शाम दुल्हेडा कलां से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुल्हेड़ा कलां निवासी राजकुमार उर्फ कालू है। पुलिस ने आरोपी का कब्जे से 15 बोतल देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है।