रेवाड़ी के कसौला थाना क्षेत्र के आसलवास से चोरों ने एक फर्म से हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मालिक की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से गुड़गांव के ओल्ड स्टेशन रोड नई बस्ती निवासी प्रभात चौधरी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि शुक्रवार को रोज की तरह आसलवास स्थित प्रगति इंडस्ट्रीज बंद कर सभी घर चले गए। देर रात किसी तरह कंपनी में दाखिल हुए चोरों ने हजारों रुपये कीमत की ब्रांडेड वाटर मोटर और वेट मशीन चुरा ली। घटना का पता शनिवार सुबह चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।