रेवाड़ी के गांव अलावलपुर में 12 अगस्त को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी ससुर को भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता एसआई उदयवीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव गंगाना निवासी कृष्ण है। पुलिस ने मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।