फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान पेश न करने पर एसएचओ मॉडल टाउन के खिलाफ जमानती वारंट

Wed, 16 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
 अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी योगेश चौधरी की अदालत ने थाना मॉडल टाउन एसएचओ के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जमानती वारंट जारी किए हैं। समय पर चालान पेश न करने के कारण उनके खिलाफ यह वारंट देशद्रोह के मामले के आरोपी पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश योगेश चौधरी ने जारी किए। वहीं पुलिस की ओर से पेश स्टेटस रिपोर्ट में आरोपी पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य के आवाज के नमूने मधुबन लैब से न आ पाने के कारण समय लगने की बात कही गई है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि जाट आरक्षण आंदोलन के बाद रेवाड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर थाना मॉडल टाउन में पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। पूर्व विधायक की बीती 22 जून को जमानत होने के बाद अब मामला एसीजेएम योगेश चौधरी की कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने चालान में देरी होने के कारण थाना प्रबंधक को तलब किया था। लेकिन मंगलवार को भी न तो चालान पेश हुआ और न ही थाना प्रबंधक हाजिर हुए। जिसके चलते एसीजेएम ने जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन

 -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें