फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों पर दुराचार का केस

Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 6 बजे वह अपनी दो देवरानियों के साथ प्लाट में जा रही थी कि गांव के एक चौक पर गांव के ही तीन चार युवक खड़े थे।
विज्ञापन


एक युवक ने नजदीक आकर उसके साथ सरेराह अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। साथ चल रही देवरानी उसे छुड़ाने लगी तो उन्होंने उनके साथ मारपीट और उसके कपड़े फाड़ दिया। शोर मचाने पर गांव के ही तीन लोगों ने मौके पर आकर उन्हें छुड़वाया। बाद में उसे व उसकी देवरानी को परिजनों ने कोसली अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल की सूचना के बाद कोसली पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें