फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के छात्र से कुकर्म की कोशिश

Tue, 05 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अनुशासन, शिष्टाचार और बेहतर प्रबंधन की मिसाल कहलाने वाले जिले के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के स्टूडेंट से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट द्वारा कुकर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने बच्चे का स्कूल से नाम कटवा लिया है और आरोपी छात्र को स्कूल से रेस्टीकेट कर दिया गया है। हालांकि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन


12वीं कक्षा द्वारा आए दिन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान आठवीं कक्षा के छात्र ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सोमवार को बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे। पहले स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को यह कहकर टाल दिया कि दूसरे छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया है और अब आपके बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। लेकिन परिजन बच्चे को स्कूल से हटवाने की बात पर अड़े रहे। स्कूल मैनेजमेंट के तैयार होने पर पीड़ित स्टूडेंट को परिजन घर ले गए। वहीं जानकारी के अनुसार आरोपी 12वीं कक्षा के  स्टूडेंट को भी स्कूल से निष्काषित कर दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत न होने के चलते मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

मीडियाकर्मियों से बात करने से किया मना
डरे सहमे बच्चे के परिजन पहले तो स्कूल गेट से बाहर खड़े यह कह रहे थे कि वे अपने बच्चे को अब इस स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे और स्कूल प्रबंधन बच्चे के स्कॉलरशिप व अन्य रिफंडों का हिसाब कर टीसी दे दें। वहीं स्कूल प्रबंधन रिफंड देने के लिए मना कर रहा था और दूसरे बच्चे को स्कूल से निकाल देने की बात कहकर पीड़ित बच्चे के परिजनो का टाल रहा था। इस बाबत मीडियाकर्मियों ने प्राचार्य से बात करने की कोशिश की तो उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया और बाद में मामले को रफा-दफा करने के लिए अधिकारियों ने तुरंत बच्चे का रिफंड वापिस कर टीसी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें