फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Fri, 28 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीता गुर्जर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने वीरवार को जेल से प्रोडेक्शन वांरट पर लिया है। आरोपी विकास बहादुरगढ़ के गांव लांगरपुर निवासी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब ढ़ाई साल पूर्व कुख्यात बदमाश जीता गुर्जर की कोर्ट मेें पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। एएसआई भगवानदास ने बताया कि गत 11 फरवरी 2014 को  गुर्जर को पुलिस पेशी पर जिला अदालत में लेकर आई थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में जीता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो बदमाशों को मौके पर ही काबू कर लिया था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान विकास का नाम भी जीता की हत्या में सामने आया था। विकास फिलहाल जेल में बंद था। पुलिस ने आरोपी को जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर स्थानीय अदालत से रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें