फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़, पिता ने पीछा किया तो दिखाया चाकू

Wed, 23 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने घर में घुस कर नाबालिग के साथ अश्लीलता की। किशोरी के विरोध करने पर आवाज पिता तक पहुंची। शोर मचाते देख आरोपी शोहदा मौके से फरार होने लगा। पिता पीछा दौड़ा तो आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की सोमवार शाम घर पर अकेली थी और माता-पिता किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में किराए का मकान लेकर रहने वाला गांव लालपुर यूपी निवासी जयराम घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोपी का विरोध करते हुए शोर मचाया। इसी दौरान उसके माता-पिता बाजार से लौट आए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लड़की के माता-पिता को देखकर आरोपी भागने लगा। पीड़िता के पिता ने जब उसका पीछा किया तो उसने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
जयराम के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
-बालवती, जांचकर्ता, महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें