फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत ससुरालियों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

Fri, 25 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 में रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर व सास के खिलाफ फोन पर अश्लील मेसेज भेजने व छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 निवासी पीड़ित विवाहिता की शिकायत यूपी के सहारनपुर निवासी मोहित बठला के साथ हुई थी। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर उसने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले अभी कोर्ट में विचारधीन है। विवाहिता का आरोप है कि गत दिनों उसके पति मोहित ने उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजे तथा जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि उसके बाद उसके ससुर ओमप्रकाश और सास ने भी उसके पास अश्लील मेसेज भेजे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर, पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें