फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो चोर काबू, सामान बरामद

Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थेफ्ट भिवानी की टीम ने थाना शहर भिवानी के चोरी के मामले में ब्रह्मा कॉलोनी निवासी नीरज को काबू किया। टीम के इंचार्ज कृष्ण कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी नीरज ने एमसी कॉलोनी नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी से एक दिसंबर की रात को मकान से चोरी की थी जिसका शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी से तीन चांदी के सिक्के, गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं तोशाम थाना पुलिस ने खानक से चोरी के मामले में खानक वासी एक युवक अजीत बिट्टू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने खानक से 28-29 नवंबर की रात को खानक से मोबाइल व रुपये चोरी किये थे। इसका मामला तोशाम थाने में दर्ज है। आरोपी अजीत को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें