फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी बनाकर बेच रहे थे भांग, आयुष टीम ने धरा

Mon, 26 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
wine shimla
विज्ञापन
बनीपुर चौक के पास दो दुकानों में भांग की अवैध रूप से बिक्री हो रही थी। भांग को टॉफी का रूप देने के लिए रैपर के अंदर लपेटकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। मुखबिरी पर पहुंची आयुष विभाग की टीम ने रविवार रात को छापेमारी करते हुए दुकानों से भांग की गोलियां पकड़ने के साथ ही दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार आयुष विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि भांग को कुछ दुकानदार टॉफी का रूप बनाकर बेच रहे हैं। इस पर जिला आयुर्वेद अधिकारी भगत सिंह बेनीवाल ने टीम गठित की और बोगस ग्राहक बनाकर कई दुकानों से होते हुए बनीपुर चौक भेजा। यहां खेड़ा मुरार निवासी प्रभुदयाल व यूपी के जिला शामली निवासी रामगोपाल की दुकान पर भांग की गोली टॉफी के तौर पर बेचते हुए पाई गई। टीम ने पुलिस को बुलाकर तलाशी ली तो कुल 717 ग्राम भांग मिली।

झज्जर चौक पर बेच रहा था शराब, गिरफ्तार
वहीं सिटी थाना पुलिस ने झज्जर चौक पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक्साइज एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहल्ला देवनगर निवासी सुनील कुमार उर्फ बाबू है। आरोपी के पास से देसी शराब के 26 अद्धे बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें