फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में महिला को कार ने टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा, तोड़ा दम

Thu, 11 Jul 2024 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बैरमपुर गांव से 500 मीटर पहले बांस रोड के पास हादसा हुआ है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक, रितु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव बैरमपुर में जेठ-जेठानी के साथ सैर करने गई एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक ने कार रोकने की बजाय तेज गति से भागने लगा, तभी महिला पहिए के नीचे फंस गई। उसे 20 मीटर तक घसीटने के बाद आरोपी ने कार रोकी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान गांव बैरमपुर निवासी रितु (24) के रूप में हुई है। गांव बैरमपुर निवासी अजयपाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी सर्वेश और छोटे भाई सोनू की पत्नी रितु के साथ गांव से थोड़ा आगे बांस रोड पर सैर करने गए थे।

रितु और सर्वेश सगी बहनें हैं। सैर करने के बाद तीनों घर लौट रही थीं। रास्ते में बैरमपुर गांव से करीब 500 मीटर पहले बांस रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की सफेद रंग की एक कार ने रितु को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार रोकने की बजाय भागने लगा। इससे रितु पहिए के नीचे फंस गई। अजयपाल और पत्नी सर्वेश ने शोर मचाया तो आरोपी ने करीब 20 मीटर आगे जाकर कार रोक दी। रितु कार के नीचे फंसी हुई थी। उसे तुरंत बाहर निकाला गया। रितु को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी कार चालक मौका पाकर भाग गया। हालांकि अजयपाल ने उसे पहचान लिया। आरोपी चालक पड़ोस के गांव का रहने वाला है। कोसली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें